फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman poisoned to death for dowry

Shamli News: दहेज के लिए महिला की जहर देकर हत्या

Thu, 23 Jul 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 23 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman poisoned to death for dowry
शामली के गांव कसेरवा खुर्द निवासी काजल का फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव कसरेवा खुर्द में मंगलवार रात काजल (22) की मौत हो गई। मौके पर पहुंंचे ससुराल वालों ने महिला के संतान नहीं होने और दहेज उत्पीड़न में ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को मायके में गांव काबड़ौत ले गए और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव काबड़ौत निवासी काला कश्यप बताया कि करीब चार वर्ष पहले उनकी बेटी काजल की शादी कसरेवा खुर्द निवासी रवि के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर रामकुमार उर्फ भलवा, सास राजो, देवर सूरज व ननंद दीपा उसकी बेटी काजल को परेशान करते थे। इसके अलावा काजल को संतान नहीं होने को लेकर भी ससुराल वाले मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। काला ने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम को उनकी बेटी काजल को ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या कर दी। बुधवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों शव को गांव काबड़ौत में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्राधिकारी सिटी जितेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फोन पर काजल ने कहा था, मुझे बचा लो, पीट रहे हैं, मुझे मार डालेंगे
काजल के भाई आशीष ने बताया कि बहन काजल से मंगलवार सुबह करीब दस बजे फोन पर बात हुई थी। उस समय काजल ने कहा था कि ससुराल वाले उसे पीट रहे हैं। ये मार डालेंगे मुझे बचा लो। इसकी जानकारी मिलने पर पिता काला गांव कसेरवा खुर्द गए थे, लेकिन वहा काजल मृत अवस्था में मिली। आशीष ने बताया कि काजल दो भाइयों की इकलौती बहन थी और सबसे बड़ी थी। आशीष ने बताया कि उसने बीए पास की थी।

शामली के गांव कसेरवा खुर्द निवासी काजल का फाइल फोटो

शामली के गांव कसेरवा खुर्द निवासी काजल का फाइल फोटो- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed