Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman Killed, Two Injured as Truck Hits Motorcycle in Shamli; Villagers Block Meerut-Karnal Highway

शामली: ट्रक की टक्कर से विवाहिता की मौत, दो युवक गंभीर; ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाईवे जाम किया

Sat, 14 Nov 2026 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Nov 2026 05:24 PM IST
सार

शामली के झिंझाना में नया गांव कट के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 23 वर्षीय प्रिया की मौत हो गई। दो युवक गंभीर घायल हुए। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम किया।

 

विज्ञापन
Woman Killed, Two Injured as Truck Hits Motorcycle in Shamli; Villagers Block Meerut-Karnal Highway
विवाहिता की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-करनाल हाईवे पर नया गांव कट के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 23 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करनाल की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे
बागपत के गांव कन्हड़ निवासी प्रिया (23) शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने परिजनों के साथ बाइक से नया गांव से लिसाढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान नया गांव कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार नीशु (19) पुत्र जयप्रकाश और सूरज (18) पुत्र कृष्णपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों प्रिया के मौसी के बेटे बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ में सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, शहीद के परिवार को 50 लाख; वीरता पुरस्कार राशि दोगुनी

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किए गए घायल
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया।

मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर जाम
विवाहिता की मौत की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मेरठ-करनाल हाईवे पर करनाल की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

एएसपी सुमित ने बताया कि तहरीर मिलने के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed