{"_id":"6af83b075cfbc83fe00bbed7","slug":"shamli-ankur-murder-case-two-more-accused-injured-in-police-encounter-arrested-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली अंकुश हत्याकांड: दो और आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, पूछताछ में किए कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली अंकुश हत्याकांड: दो और आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, पूछताछ में किए कई खुलासे
Sat, 14 Nov 2026 04:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:15 PM IST
सार
शामली के बनत में अंकुश हत्याकांड के दो और आरोपी आकाश और रविकांत पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुए। दोनों के पास से दो तमंचे और छह कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जनपद के बनत में हुए अंकुश हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस की वांछित आरोपी आकाश और उसके दोस्त रविकांत से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
11 नवंबर को बहन के घर आए थे अंकुश
मुजफ्फरनगर की नई मंडी के मूल निवासी अंकुश 11 नवंबर को अपनी बहन मनीषा के यहां कस्बा बनत आए थे। आरोप है कि यहां उनके जीजा अरुण और उसके परिजनों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी जीजा अरुण और उसके पिता संजीव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, शहीद के परिवार को 50 लाख; वीरता पुरस्कार राशि दोगुनी
विज्ञापन
Trending Videos
आकाश और रविकांत से हुई पुलिस की मुठभेड़
एएसपी सुमित के अनुसार, शनिवार को मामले में वांछित आकाश और उसके दोस्त रविकांत की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में सामने आए कुछ और नाम
घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। एएसपी के मुताबिक, पूछताछ में कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।