{"_id":"5751cbf74f1c1b6a7910a36a","slug":"woman-hanging-police-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला महिला का शव, हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटका मिला महिला का शव, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
लिलौन में घटना की जानकारी लेते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में महिला का शव कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
गांव लिलौन निवासी अनिल शामली में एक व्यापारी के यहां नौकरी करता है। उसके परिवार में पत्नी बिन्दु (28) के अलावा दो बेटे तथा एक बेटी है। शुक्रवार शाम घर पर अनिल की पत्नी और बच्चे अकेले थे। रात करीब साढ़े छह बजे अनिल का बड़ा बेटा मकान से चिल्लाता हुआ बाहर निकला और आसपास के लोगों को बताया कि उसकी मम्मी कमरे में छत के पंखे से लटकी हुई है।
मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तथा शामली कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला का शव छत के पंखे के कुंडे से चुनरी के सहारे लटका मिला। उधर, सूचना पर अनिल भी शामली से गांव पहुंच गया। महिला की मौत से परिवार के लोगों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का मानना है कि महिला ने गृह कलह के चलते आत्महत्या की है।
महिला के मायके वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं, जिस कमरे में महिला का शव लटका मिला, वहां पर फटे हुए दो फोटो भी मिले। इसको लेकर आशंका बन गई है कि फोटो किसने और क्यों फाड़े। क्या है फोटो फाडने के पीछे कारण। वहीं, महिला के शरीर पर कुछ जगह नीले निशान भी मिले, जिससे उसकी पिटाई होने का अंदेशा भी है।