{"_id":"223ed7aa051dd6cff61528c175aec989","slug":"winter-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने तरेरी आंख, पारा छह डिग्री लुढ़का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने तरेरी आंख, पारा छह डिग्री लुढ़का
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली (ब्यूरो)। सुबह के समय जबरदस्त कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों ने को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। बारह बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी के चलते प्राथमिक स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।
पिछले तीन दिनों से कड़ाकेदार ठंड और सुबह के समय कोहरे ने वाहनों की रफ्तार कम कर दी है । कोहरे और ठंड के बीच बच्चे स्कूल गए। 24 घंटों में रात के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बारह बजे के बाद धूप निकली। बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चों का 19 और 20 जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया है।
बीएसए राजदेव सिंह ने बताया कि कक्षा छह से लेकर आठ तक के बच्चों का विद्यालय का समय परिवर्तित किया गया है। 19 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक प्रात: दस बजे से अपराह्न तीन बजे स्कूल खुलेगा। यह अवकाश व समय परिवर्तन समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएससी, आईसीएससी विद्यालयों में लागू होगा। उधर, बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि बर्फीली हवाएं चलने से आगामी 24 घंटे में मौसम और ठंडा होगा। बूंदाबंादी होने की संभावना है।
विज्ञापन
उधर, पिछले दो दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है।
साथ ही कोहरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कोहरे ने जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी, वहीं बच्चाें को भी ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। अब तक अपेक्षा के अनुरूप सर्दी नहीं होने से जहां किसानों को मायूस होना पड़ रहा था। उन किसानों के दो दिनों से लगातार पड़ रही ठंड से चेहरे खिले हैं।
हालांकि ठंड बढ़ने से बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूर्वाह्न 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान सड़क पर वाहनों को भी रेंगना पड़ा। घना कोहरा छाने के कारण पूर्वाह्न 11 बजे तक वाहनों की लाइट जली रही। इसके अलावा बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। घने कोहरे के साथ बढ़ी ठंड से बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है।