फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will have to wait for honorarium in Kasturba schools

कस्तूरबा विद्यालयों में मानदेय के लिए करना होगा इंतजार

Sun, 02 Oct 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Will have to wait for honorarium in Kasturba schools
कस्तूरबा विद्यालयों में मानदेय के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन

शामली। कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ को सितंबर के मानदेय के लिए इंतजार करना पड़ेगा। शासन से मानदेय के लिए अभी बजट नहीं मिला है।
जिले में कस्बा बनत, भभीसा, पंजीठ और ऊन में कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इन चारों विद्यालयों में 56 लोगों का स्टाफ कार्यरत है। बताया गया है कि विद्यालयों में तैनात स्टाफ को इस बार सितंबर के मानदेय के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि मानदेय के लिए शासन से अभी बजट नहीं मिला है। जो बजट पहले से बचा हुआ था, उसे भी शासन के निर्देश पर वापस भेज दिया गया था। इस महीने में त्योहार भी शुरू हो रहे हैं। समय से मानदेय नहीं मिला तो स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक बालिका राजीव कुमार ने बताया कि कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालयों में शिक्षिकाएं, वार्डन समेत 56 लोगों का स्टाफ कार्यरत हैं। मानदेय के लिए शासन से अभी बजट नहीं मिला है। जो बजट पहले से बचा हुआ था, उसे करीब 15 दिन पहले शासन ने मंगा लिया था। नया बजट अभी नहीं आया है। शासन से बजट मिलने पर ही विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ को सितंबर माह का मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने मानदेय के लिए बजट जल्द ही मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed