फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   When will my lover come, wipe my tears and hug me...

Shamli News: कब आएगा मेरा सांवरिया, मेरे आंसू पोंछ कर गले लगाएगा...

Sun, 01 Jan 2023 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
When will my lover come, wipe my tears and hug me...
थानाभवन के बाला जी धाम मंदिर में आयोजित खाटू श्याम जागरण में भजन प्रस्तुत करते गौरव पारिख। - फोटो : SHAMLI
कब आएगा मेरा सांवरिया, मेरे आंसू पोंछ कर गले लगाएगा...
विज्ञापन

थानाभवन। नववर्ष के मौके पर नगर में ‘एक शाम खाटू श्याम’ के नाम का आयोजन किया गया। पूरी रात चले कार्यक्रम में आस्था और श्रद्धा कड़ाके की ठंड और घने कोहरे पर भारी पड़ी। पंडाल भी छोटा पड़ गया।
नगर में बालाजी धाम मंदिर ठाकुरद्वारा के सामने आयोजित कार्यक्रम में बिजनौर से आई भजन गायिका आकांक्षा मित्तल ने कब आएगा मेरा सांवरिया, मेरे आंसू पोंछ कर गले लगाएगा... हे गिरधारी नैया मेरी पार लगा दो... भर दे श्याम मेरी झोली रे खाटू श्याम ओ मेरे श्याम... आदि भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कोलकाता से आए गौरव पारिख ने रोते हुए को मेरे श्याम हंसाते हैं, जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते हैं... नादान हूं अंजान हूं श्याम तुम ही तो मेरे भगवान हो... जो खेल गए प्राणों पर श्रीराम के लिए, इक बार तो हाथ उठाओ हनुमान के लिए... हे श्याम तुम ही सहारा हो हारे का किनारा हो आदि भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। रात नौ बजे से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम सुबह चार बजे तक चला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चुलकाना हरियाणा धाम के महंत विजय दास महाराज ने पहुंचकर शुभ आशीष दिया। कार्यक्रम का संचालन हरिद्वार से आए विजय गोयल ने किया। नरेश, शुभम, भूपेंद्र, प्रवीण आदि ने अपने वाद्य यंत्रों से संगीत दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवम तायल, अमन धीमान, पीयूष मित्तल, मोहित सिंघल, रोहित गुप्ता, मनीष अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, शुभम सिंघल आदि का सहयोग रहा।

थानाभवन के बाला जी धाम मंदिर में आयोजित खाटू श्याम जागरण में भजन प्रस्तुत करती भजन गायिका आकांक्?

थानाभवन के बाला जी धाम मंदिर में आयोजित खाटू श्याम जागरण में भजन प्रस्तुत करती भजन गायिका आकांक्?- फोटो : SHAMLI

थानाभवन के बालाजी धाम मंदिर में आयोजित खाटू श्याम जागरण में झूमते लोग।

थानाभवन के बालाजी धाम मंदिर में आयोजित खाटू श्याम जागरण में झूमते लोग।- फोटो : SHAMLI

थानाभवन के बाला जी धाम मंदिर में आयोजित खाटू श्याम जागरण में मौजूद श्रद्घालु।

थानाभवन के बाला जी धाम मंदिर में आयोजित खाटू श्याम जागरण में मौजूद श्रद्घालु।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed