{"_id":"6acd37ea785d9a19230b28d8","slug":"ankit-murder-case-khap-chaudharis-unite-to-secure-justice-for-the-victims-family-shamli-news-c-26-1-smrt1048-175981-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित हत्याकांड : पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुए खाप चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित हत्याकांड : पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुए खाप चौधरी
Tue, 13 Oct 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
बंतीखेड़ा में महापंचायत में मौजूद लोग। ग्रामीण
बाबरी (शामली)। गांव बंंतीखेड़ा में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर महापंचायत हुई। महापंचायत में खाप चौधरियों, ग्रामीणों और किसान नेताओं ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन से वांछित आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
गांव के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को आयोजित महापंचायत में अंकित के पिता सतवीर फौजी ने भावुक होकर कहा कि उनके बेटे को 18 गोलियां मारी गईं। उनका बेटा कोई आतंकवादी नहीं था। उन्होंने अंकित बालियान के नाम पर गांव में इंटर कॉलेज और स्टेडियम बनवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आरोपियों का हरियाणा में जाकर यह कहना कि यूपी के लड़के को मारकर आए हैं, बेहद गंभीर है। ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी दूसरे परिवार को यह दर्द न सहना पड़े।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि प्रशासन को यह नहीं सोचना चाहिए कि समय बीतने के साथ मामला अपने आप शांत हो जाएगा। स्कूल का नाम अंकित के नाम पर रखने के लिए भी प्रस्ताव आगे भेजा जाना चाहिए था। कहा कि वह भाजपा से जुड़े हैं, लेकिन परिवार को न्याय दिलाने के लिए जरूरत पड़ने पर प्रोटोकॉल से आगे बढ़कर भी उनके साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन की कुछ दलीलें अपनी जगह हैं। पुलिस ने कार्रवाई की है, लेकिन परिवार की सभी मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं। पंचायत की ओर से प्रशासन को पांच अक्तूबर तक का समय दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद पूरी कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि परिवार और क्षेत्र के लोग इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं। पंचायत चाहे गांव में हो, हाईवे पर हो या कलक्ट्रेट पर, मांगों पर कार्रवाई प्रशासन को ही करनी है। उन्होंने परिवार लोगों को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में संगठन उनके साथ खड़ा है।
पंचायत में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी, बाबा श्याम सिंह, बाबा योगेंद्र चौधरी, सुखपाल सिंह, ओमपाल सिंह, प्रभात मलिक, विदेश मलिक, कविता चौधरी, योगेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
महापंचायत की अध्यक्षता राव जिले सिंह ने की और संचालन मास्टर चंद्रपाल ने किया।
ये था मामला
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इसके पांच दिन बाद पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के इनामी सुमित और मोहित मारे गए थे। पुलिस हत्या की साजिश के आरोप में सोनीपत निवासी रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड में शूटर सत्यम कादियान व आर्यन संधू और मुख्य साजिशकर्ता गोगी गैंग का राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया वांछित चल रहे हैं। पुलिस ने तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर तीनों को भगोड़ा घोषित करने के साथ ही उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर चुकी है।
अंकित हत्याकांड में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है। पुलिस टीमें दबिश दे रही है। वांछित आरोपियों पर इनाम बढ़ाने की कार्रवाई की जाएगी। - एनपी सिंह, एसपी