फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shri Ram's wedding procession taken out with a band.

Shamli News: बैंडबाजे के साथ निकाली श्रीराम बरात

Tue, 13 Oct 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 13 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's wedding procession taken out with a band.
शहर में श्रीराम बरात में नाचते-गाते कलाकार। संवाद
शामली। शहर के हनुमान टीला स्थित श्री मंदिर हनुमान धाम में चल रहे 57वें रामलीला महोत्सव के अंतर्गत श्रीराम बरात निकाली गई।
विज्ञापन

हनुमान धाम में चल रही रामलीला महोत्सव में पहले धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद श्रीराम बारात दशरथ महल से शुरू होकर हनुमान रोड, कमला कॉलोनी, तालाब रोड, रेलवे रोड, शिव चौक, गांधी चौक, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, अजंता चौक और बुढ़ाना रोड से होते हुए जनक महल पहुंची। बरात में शामिल झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रास्ते भर भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। जनक महल में विवाह समारोह के दौरान धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय कौशिक ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का तिलक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह रहे। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, शरद द्विवेदी, मुकुल द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी रहे।

शहर में श्रीराम बरात में नाचते-गाते कलाकार। संवाद

शहर में श्रीराम बरात में नाचते-गाते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed