{"_id":"6acd355961225fcf3701b0de","slug":"sub-inspector-threatened-victim-audio-goes-viral-probe-launched-shamli-news-c-26-1-sal1002-175916-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पीड़ित को दरोगा ने धमकाया, आडियो वायरल, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पीड़ित को दरोगा ने धमकाया, आडियो वायरल, जांच शुरू
Tue, 13 Oct 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
शामली। जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई की गुहार लगा रहे पीड़ित को ही दरोगा ने मुकदमे में फंसाने की धमकी दे दी। आरोप है कि आदर्श मंडी थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार ने टपराना निवासी नाजिम को फोन कर कहा कि तुम्हारे खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाने में मुकदमा दर्ज कराएंगे, तुम्हारी अक्ल ठिकाने आ जाएगी। बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
टपराना निवासी नाजिम के अनुसार तीन अक्तूबर की रात करीब नौ बजे वह टेंपो से घर जा रहा था। टिटौली पुलिस चौकी के पास बाइक सवार पांच आरोपियों ने उसका टेंपो रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच आदर्श मंडी थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार को सौंपी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दरोगा ने आरोपियों से मिलीभगत कर ली। इस संबंध में उसने थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत की। आरोप है कि इसके बाद दरोगा ने उसे फोन कर धमकाया और उसके खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाने में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।
उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।