फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Whatever the decision, will respect it'

‘फैसला कुछ भी हो, उसका करेंगे सम्मान’

Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
'Whatever the decision, will respect it'
कैराना (शामली)। अयोध्या मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सौहार्द को कायम रखने के उद्देश्य से देर शाम पालिका चेयरमैन के आवास पर दोनों समुदायों के लोगों की एक सौहार्दपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी लोगों ने अयोध्या मामले में आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिल से स्वागत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात नगर पालिका परिषद के चेयरमैन हाजी अनवर हसन के मोहल्ला आलदरमियान स्थित आवास पर कस्बे के सभी वर्गों के गणमान्य लोगों की एक सौहार्द पूर्ण बैठक आयोजित की गई। हाजी अनवर हसन ने कहा कि कैराना हमेशा से हिंदू मुस्लिम एकता के लिए प्रसिद्ध रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिल से स्वागत करने का आह्वान किया। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि जल्द ही सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले पर फैसला सुनाएगी। जिसका सभी को दिल से स्वागत करना चाहिए। सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही हैं। इस दौरान हाजी शरीफ माली, हाजी जमशेद कुरैशी, चौधरी श्याम सिंह, हाजी ताहिर, राजेंद्र नेता, शगुन मित्तल, रिजवान एडवोकेट, मतलूब, सभासद शाहिद, सलमान, महरबान अंसारी, गय्यूर, राशिद केजरीवाल, नसीम पूर्व सभासद, वकील पूर्व सभासद, अनम हसन, विपुल जैन, असगर, चौधरी आलम, अनुदीप गोयल, राकेश सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed