फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   What kind of hospital, neither physician nor surgeon, where did the treatment

ये कैसा अस्पताल, न फिजिशियन न सर्जन, कहां कराए उपचार

Wed, 11 Sep 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
What kind of hospital, neither physician nor surgeon, where did the treatment
पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण सीएचसी बना रेफर सेंटर
विज्ञापन

सीएचसी में आने वाले गंभीर घायलों और मरीजों को किया जाता रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की कमी है। यहीं वजह है कि जिले के गंभीर घायलों और मरीजों को मरहम पट्टी कर हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। इस कारण यह अस्पताल कम रेफर सेंटर अधिक बना हुआ है।
जनपद बनने के आठ साल बाद भी शामली में जिला अस्पताल चालू नहीं हो सका है। जिला अस्पताल न होने के कारण सीएचसी शामली को जिला अस्पताल के रूप में चलाया जा रहा है। मगर, यहां फिजिशियन और जनरल सर्जन जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सक नहीं है। जिले में होने वाली घटनाओं में गंभीर घायलों और मरीजों को सीएचसी लाया जाता है, लेकिन यहां मरहम, पट्टी और दवा लगाकर 40 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर या ज्यादा गंभीर दशा में 70 किलोमीटर दूर मेरठ मेडिकल रेफर किया जाता है। इससे कभी-कभी तो मरीज की हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही मौत हो जाती है। सोमवार को ही कैराना के गांव मलकपुर निवासी सात माह की गर्भवती नूरजहां को हीमोग्लोबिन कम होने के बावजूद खून नहीं चढ़ाया गया। अस्पताल में फिजिशियन न होना बताकर उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। इस तरह के मामले रोज सामने आते है। सीएचसी में चिकित्साधीक्षक समेत आठ चिकित्सकों की तैनाती है ,जिनमें दो महिला चिकित्सक है। इनमें एक महिला चिकित्सक को इसी माह रिटायर्ड होने है।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में महंगा उपचार कराना मजबूरी
सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर होने वाले मरीजों को गंभीर में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना मजबूरी बन जाता है। मरीज की हालत इतनी गंभीर होती है कि उसे मुजफ्फरनगर या मेरठ ले जाना जान जोखिम में डालना होता है, इसलिए परिजन महंगा इलाज कराने को मजबूर होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न अल्ट्रासाउंड न ईसीजी की सुविधा
सीएचसी शामली में गंभीर रोगियों की जांच के लिए कोई सुविधा नहीं है। सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की कोई सुविधा नहीं है और न ही ईसीजी की सुविधा है। इस तरह की जांच कराने वाले मरीजों को बाहर प्राइवेट अस्पताल में महंगे दामों पर जांच करानी पड़ती है। जनरल सर्जन न होने से ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। इसके अलावा यहां ब्लड बैंक की सुविधा नहीं है। यहां मात्र ब्लड स्टोरेज यूनिट है। इस कारण ब्लड संबंधी समस्या का पूरी तरह से निदान नहीं हो पाता।

सीएचसी में ये पद चल रहे खाली
फिजिशियन, जनरल सर्जन, कार्डियोलोजिस्ट, रेडियोलोजिस्ट, गायनोलॉजिस्ट, पीडियाट्रेशन, चर्म रोग विशेषज्ञ,
सीएचसी में तैनात चिकित्सक
चिकित्सा अधीक्षक, महिला चिकित्सक, मेडिकल ऑफिसर, दंत रोग विशेषज्ञ, आई सर्जन, एनेस्थेसिस्ट, हड्डी रोग विशेषज्ञ, पैथोलोजिस्ट
सीएचसी शामली में महत्वपूर्ण चिकित्सकों के कई पद खाली चल रहे है। मौजूदा चिकित्सकों और संसाधनों से हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। सीएचसी में रिक्त चल रहे पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए समय-समय पर शासन को डिमांड भेजी जाती है। उनकी कोशिश है कि सीएचसी में सभी पदों पर चिकित्सकों की तैनाती हो और मरीजों को अधिक से अधिक उपचार सुविधा मिल सके। - डा. संजय भटनागर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed