शामली: गंगेरू में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची; शव पोस्टमार्टम को भेजा
शामली के गंगेरू गांव में 17 वर्षीय किशोरी मौहसिना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
विस्तार
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गंगेरू गांव में शुक्रवार को 17 वर्षीय किशोरी मौहसिना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। मौत के बाद परिजन शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान डायल 112 पर पिता द्वारा हत्या किए जाने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई।
दफनाने की तैयारी के दौरान पहुंची पुलिस
किशोरी की मौत के बाद परिजन उसके शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि किशोरी की हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली।
यह भी पढ़ें:यूपी: शामली के आशू सैनी की रूस में तलाश, 30 जुलाई से परिवार से संपर्क बंद; एजेंट ने भी फोन उठाना छोड़ा
फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में किशोरी के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी सुमित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।