फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकित हत्याकांड: वेस्ट यूपी, दिल्ली और विदेश से भी गोगी और लॉरेंस गैंग के सदस्यों के खातों में आई रकम; खुलासा

Sat, 12 Sep 2026 03:31 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 12 Sep 2026 03:31 PM IST
सार

शामली में हुए गायक अंकित हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि वेस्ट यूपी, दिल्ली और विदेश से भी गोगी और लॉरेंस गैंग के सदस्यों के खातों में रकम पहुंची थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों में रकम किसने भेजी और आगे यह पैसा किन खातों में पहुंचाया गया। 26 अगस्त को बंटीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शार्प शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 31 अगस्त को गोगी गैंग के 50-50 हजार रुपये के इनामी सोनीपत निवासी मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया था।

विज्ञापन
Ankit Murder Case Funds from West UP Delhi and even abroad deposited accounts Gogi and Lawrence gang members
Ankit Baliyan Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की पुलिस जांच में वेस्ट यूपी ही नहीं, दिल्ली, हरियाणा और विदेशों से भी गोगी, लाॅरेंस और बाबा गैंग के सदस्यों के खातों में रुपया पहुंचने की जानकारी सामने आई है।


पुलिस को गिरोह के सदस्यों से जुड़े 40 से अधिक ऐसे खातों का पता चला है, जिन्हें अलग-अलग स्थानों की पुलिस पहले ही फ्रीज करा चुकी है। अब पुलिस इन खातों के लेनदेन की कड़ियां जोड़कर साइबर ठगों से गिरोह के गठजोड़ की भी जांच कर रही है।
Ankit Murder Case Funds from West UP Delhi and even abroad deposited accounts Gogi and Lawrence gang members
अंकिता बालियान की हत्या के बाद भागते हत्यारे सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जांच में असम, गुरुग्राम, पटना और देहरादून से गिरोह से जुड़े खातों में रकम पहुंचने की जानकारी मिली है। इसके अलावा यूरोप में बैठे शान नाम के व्यक्ति से जुड़े खाते की भी जांच की जा रही है। शान के खाते में ही 20 लाख से अधिक रुपयों का लेनदेन मिला है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों में रकम किसने भेजी और आगे यह पैसा किन खातों में पहुंचाया गया।
Ankit Murder Case Funds from West UP Delhi and even abroad deposited accounts Gogi and Lawrence gang members
अंकिता बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल और सोनू के खातों की भी पड़ताल
एसपी एनपी सिंह के अनुसार जांच में गोगी गैंग के सोनीपत निवासी वांछित राहुल और सोनू के खाते में रकम आने की जानकारी मिली है। कनाडा और अमेरिका में बैठे चिराग और मोंटी के खातों की भी जांच कराई जा रही है। इन खातों में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली है। पुलिस इन खातों में हुए लेनदेन का ब्योरा जुटा रही है। जिन स्थानों से रकम भेजी गई, वहां भी जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ankit Murder Case Funds from West UP Delhi and even abroad deposited accounts Gogi and Lawrence gang members
अंकिता बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
म्यूल खातों का इस्तेमाल, ठगी की रकम की आशंका
जांच में गिरोह के सदस्यों द्वारा म्यूल खातों का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों से साइबर ठगी की रकम को इधर उधर किया गया।
विज्ञापन
Ankit Murder Case Funds from West UP Delhi and even abroad deposited accounts Gogi and Lawrence gang members
अंकित बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम और सोनीपत में सबसे ज्यादा रकम
पुलिस की अब तक की जांच में सबसे अधिक रकम गुरुग्राम और सोनीपत से भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा गिरोह के सदस्य भी आपस में खातों की माध्यम से रकम भेजते रहे हैं। पुलिस अब इन सभी लेनदेन को जोड़कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह का आर्थिक नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन जुड़े हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed