फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Welcome to the winners of the District Athletics Competition

जनपद स्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता के विजेताओं का जोरदार स्वागत

Mon, 14 Oct 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the winners of the District Athletics Competition
कांधला के राजकीय इन्टर कॉलेज में मेडल दिखाती छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
जनपदस्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता के विजेताओं का स्वागत
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा शामली में जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चैंपियन बनने के बाद कालेज में जोरदार स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में 10 से 12 अक्टूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की टीम ने प्रतिभाग किया था। सीनियर वर्ग में मुस्कान ने 100 मी, बाधा दौड़ और 400 मी, बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसने 200 मी दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रीना ने 100, 200 मी लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी ने ऊंची कूद भाला फेंक में प्रथम, 100 मी बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नेहा पंवार ने 800 मी, 1500 मी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नगमा ने जंप मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सरिता ने डिस्कस गोला में तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुस्कान जंग ने 400 मी, प्रथम तथा 1500 मी, मे तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में तनु ने लंबी कूद में प्रथम 100 मी, बाधा दौड़ तथा 100 मी, दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। रितिका ने गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मिस्बा चौहान ने डिस्कस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनु ने भाला और गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशु ने 800 मी, दौड़ में तीसरा, साक्षी ने ऊंची कूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और स्थान प्राप्त करने वाली इस राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा मुस्कान , रीना ,नेहा पंवार, खुशी मुस्कान जंग , नगमा , तनु , रितिका , तनु जयंत , मिस्बा सहित 10 छात्राओं का चयन मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किया गया। छात्राओं ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर कालेज और कस्बे का नाम रोशन किया। छात्राओं की उपलब्धि में व्यायाम शिक्षक अशोक कुमार बालियान ,प्रधानाचार्य कविता का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed