Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   weather news

Shamli News: अधिकतम तापमान फिर 42 डिग्री पहुंचा, लू से लोग बेहाल

Sat, 25 Apr 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
weather news
शामली। जिले में भीषण गर्मी व लू चलने से लोग बेहाल हैं। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर फिर 42 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने से जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। साथ ही लू चलने से लोग बेहाल है। गर्मी के कारण दोपहर के समय घर के बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। धूप से बचने के लिए लोगाें के घरों में रहने के कारण दोपहर में सड़कों व बाजारों में आवाजाही कम रहती है। जिले में पांच दिन तक लगातार अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद बृहस्पतिवार को एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 41 डिग्री सेल्सियस हो गया था, हालांकि गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिली थी। शुक्रवार को फिर से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। साथ ही न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में लोग गर्मी में परेशान रहे। पंखे व कूलर भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता मलिक ने बताया कि अगले तीन-चार दिन में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। रात में भी मौसम गर्म रहने के आसार हैं। तापमान में वृद्धि और लू को देखते हुए पशुओं का उचित प्रबंध व खड़ी फसलों में हल्की सिंचाई कर नमी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed