फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Waves of Yamuna falling on the embankments

तटबंधों पर भारी पड़ रहीं यमुना की लहरें

Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Waves of Yamuna falling on the embankments
rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। ड्रेनेज विभाग की लापरवाही के कारण तटबंधों की मरम्मत भी समय से नहीं हो सकी। जिसकी वजह से साल्हापुर में निर्माणाधीन तटबंध टूटने लगे हैं। मिट्टी का कटान रोकने को लगाए गए रेत से भरे कट्टे बहने शुरू हो गए हैं।  
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र  के गांव लक्ष्मीपुरा से लेकर मंगलौरा तक यमुना क्षेत्र लगता है। जिसके बीच में करीब दस गांव आते हैं। हर साल ही यमुना में जब उफान आता है, तो इस क्षेत्र में कटान होता है। इस साल भी तटबंधों को मजबूत करने के लिए शासन ने धनराशि जारी की, लेकिन समय रहते तटबंधों की मजबूती का कार्य पूरा नहीं हो सका। अब यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को भी यमुना में पानी का बहाव तेज रहा और जलस्तर भी बढ़ रहा है, जिससे तटबंधों की मरम्मत का कार्य रोक दिया गया और तटबंधों की जो व्यवस्था में की गई थी वह पानी के तेज बहाव में बह गई। गांव नाई नंगला के पूर्व प्रधान महिपाल सिंह ने बताया कि विभाग के ढुलमुल रवैये के कारण कोई भी कार्य पूर्ण नहीं किया गया। पानी का बहाव इतना अधिक है कि जो कार्य मजदूरों ने किया था, वह भी बह गया। हालात नहीं सुधरे तो बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना में छोड़ा 34,792 क्यूसेक पानी  
कैराना। यमुना नदी में बुधवार को हथिनीकुंड बैराज से 34,792 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। हथिनीकुंड बैराज से प्रतिदिन यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते यमुना उफान पर है। पहाड़ों पर बारिश के कारण लगातार यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। मंगलवार को यमुना का जलस्तर 229.5 मीटर तक पहुंच गया था। हालांकि शाम को जलस्तर घट कर 229.3 मीटर पर आ गया था। वहीं, बुधवार दोपहर दो बजे यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से 34,792 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ड्रेनेज विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को यमुना नदी के जलस्तर में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

बारिश में गिरा कच्चा मकान

जलालाबाद। मोहल्ला सहगाजीपुरा कुम्हारों के मोहल्ले में राकेश प्रजापति अपने छोटे-छोटे बच्चों के परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता है। बुधवार सुबह बारिश के बाद पीड़ित का मकान भर भराकर गिर गया। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों ने परिवार को बमुश्किल बाहर निकाला। मोहल्ले के पूर्व सभासद सुभाषचंद पाल, सुशील कुमार, रामकिशन, जीवनराम, खुर्शीद आदि का कहना है कि राकेश पुत्र गोकुल कुमार ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में आवास के लिए आवेदन भरा था और पूरे कस्बे के अंदर वह प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का पहला पात्र परिवार पाया गया था।


कस्बे में लगभग 120 परिवारों के आवास योजना में प्रथम किश्त पाकर मकान निर्माण प्रारंभ हो गए हैं, परंतु राकेश का परिवार अभी तक भी कच्चे मकान में ही जिंदगी गुजार रहा है। मोहल्ले के सभी लोगों ने जिलाधिकारी शामली से इस बेसहारा परिवार के लिए छत का सहारा दिए जाने की मांग की है। सभासद के द्वारा एसडीएम शामली को सूचना दिए जाने पर दोपहर के बाद राजस्व टीम के नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक रुपराम, हल्का लेखपाल ब्रजपाल सिंह आदि ने मौके पहुंच कर मामले को सही पाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed