{"_id":"6b0b320a7927e4cabc080c69","slug":"villagers-protested-against-the-contractor-who-arrived-with-a-jcb-shamli-news-c-26-1-sal1001-179217-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सड़क के ढाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, जेसीबी लेकर पहुंचे ठेकेदार का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सड़क के ढाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, जेसीबी लेकर पहुंचे ठेकेदार का ग्रामीणों ने किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
लिलौन में विरोध करती महिलाए, स्रोत संवाद
Link Copied
शामली। जगनपुर गांव में सड़क निर्माण और जलनिकासी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह ठेकेदार जेसीबी लेकर सड़क समतल करने पहुंचा तो एक पक्ष के ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क का ढाल पश्चिम दिशा में तालाब की ओर किया जाए, ताकि गांव में जलभराव की समस्या दूर हो सके। ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब 72 बीघा क्षेत्रफल का तालाब है, जिसकी निकासी पश्चिम दिशा में है। जलभराव के कारण करीब 200 परिवार प्रभावित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग इस दिशा में ढाल करने का विरोध कर रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राजेश प्रधान, विनोद कुमार, मदन कुमार, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, संजीव चौहान और राजकुमार चौहान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम सचिन का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।