{"_id":"6546929eee20fffc770c2c54","slug":"ward-maid-accused-surgeon-of-molestation-shamli-news-c-26-1-sal1001-11503-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सर्जन पर वार्ड आया ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सर्जन पर वार्ड आया ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Sun, 05 Nov 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
कैराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सर्जन पर एक वार्ड आया ने छेड़छाड़ करने और अनैतिक संबंध बनाने के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात वार्ड आया के पद पर तैनात युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह सीएचसी पर लेबर रूम में तैनात हैं। सीएचसी पर तैनात एक सर्जन उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ करते हैं तथा अनैतिक संबंध बनाने के लिए लगातार उसको परेशान करते हैं। आरोप है कि शनिवार सुबह वह ड्यूटी पर थी। तभी सर्जन ने उसे ऊपर अपने रूम में आने के लिए कहा। साथ ही अच्छी पोस्ट पर तैनाती कराने का लालच दिया गया। कोतवाली प्रभारी विरेंद्र कसाना ने कहा कि एक युवती द्वारा तहरीर दी गई हैं। मामले की जांच की जाएंगी। उधर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र चौरसिया का कहना हैं कि उन्हें वार्ड आया की तरफ से थाने में तहरीर दिए जाने की जानकारी हुई हैं। अभी उन्होंने तहरीर नहीं पढ़ी हैं।
चार दिन पहले भी सर्जन के विरुद्ध महिला स्टाफ ने दी थी तहरीर
चार दिन पहले भी सीएचसी पर तैनात एक महिला स्टाफ ने सर्जन के विरुद्ध अभद्रता करने व गाली गलौज करने के आरोप में तहरीर दी थी। उक्त मामले की जांच सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ डाॅ. अतुल बंसल व जाहिद त्यागी कर रहे हैं। एसीएमओ अतुल बंसल ने बताया कि उन्हें मामले की जांच मिली है। जांच उपरांत सीएमओं को रिपोर्ट भेजी जाएगी।