{"_id":"60c107788ebc3e00d175eee4","slug":"wanted-accused-arrested-in-robbery-incident-shamli-news-mrt542017333","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की घटना में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की घटना में वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लूट की घटना में वांछित आरोपी गिरफ्तार
कांधला। लूट की घटना में फरार चल रहे आरोपी करन पुनिया को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
कस्बे के कांधला कनियान मार्ग पर 29 जनवरी को चार बदमाश रमाला मिल के कर्मचारी राजेंद्र से आतंकित करके बाइक व दस हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 27 मार्च को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस वारदात में शामिल एक आरोपी फरार चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को चेकिंग के दौरान राजस्थान के जनपद हनुमानगढ के थाना संगरिया के गांव नुकैरा निवासी करन पुनिया को कांधला बस स्टैंड से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।