फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers upset due to water logging on the way in Pirkheda

पीरखेड़ा में रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण परेशान

Sat, 18 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to water logging on the way in Pirkheda
झिंझाना। शुक्रवार को गांव पीरखेड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम गौरव सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि ताना गांव की तरफ से गांव से बाहर जाने वालो रास्ते के बराबर में बनी नालियां खत्म होने से घरों से निकलने वाला पानी भरा रहता है। इस मार्ग से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। इसकी जांच कानूनगो को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में ग्राम प्रधान मनोज कुमार का कहना है कि खडंजे का प्रस्ताव भेजा गया है। अभी बजट नहीं आया है। बजट आने के बाद खड़ंजे का निर्माण और अलावा नालियों को ऊंचा कर मरम्मत कराई जाएगी। मौके पर महिपालसिंह, यशवीरसिंह, नीरज कुमार, हरेंद्रसिंह, संजीव, कुलदीप, मोहित, श्रीपाल, प्रवीण, सुदंरलाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed