फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers troubled by waterlogging in Pindora, no solution available

Shamli News: पिंडोरा में जलभराव से परेशान ग्रामीण, नहीं हो रहा समाधान

Mon, 12 Feb 2024 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by waterlogging in Pindora, no solution available
ऊन। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडोरा की गली में दो साल से हो रहे जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव पिंडोरा के भंगयान मोहल्ले में बरसात के पानी के अलावा घरों से निकलने वाला पानी भी गांव की गलियों में भर जाता है। लंबे समय से जलभराव के कारण पानी में दुर्गंध व मच्छर पैदा हो गए हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ा हुआ है। जलभराव की इस समस्या को लेकर एक सप्ताह पहले ग्रामीणों ने समाधान दिवस में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने बताया आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। स्कूल में जाने वाले छोटे बच्चों, ग्रामीण और महिलाओं को गंदगी से होकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव के प्रधान चौधरी चैनपाल सिंह का कहना है कि जल्द ही अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।



---
ये बोले ग्रामीण-
आशु का कहना है कि सड़क पर गंदे पानी से निजात दिलाने के लिए अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। आए दिन साइकिल या बाइक सवार गंदे पानी में गिरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

सुनीता का कहना है कि कहीं भी जाने के लिए गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। जलभराव के कारण मच्छर पैदा हो गए है, जिस कारण लोग बीमार हो रहे हैं।
---
किसान कपीन्द्र सिंह का कहना है कि सड़क पर भगे गंदे पानी की शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
--
कोट:
गांव पिंडोरा में जलभराव की समस्या मेरे संज्ञान में है। जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-उमाकांत मुद्गल, खंड विकास अधिकारी ऊन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed