फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers raised demand for cancellation of lease

अवैध खनन पट्टे की सीएम को भेजी शिकायत

Mon, 17 Oct 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers raised demand for cancellation of lease
ग्रामीणों ने पट्टे निरस्त करने की उठाई मांग
विज्ञापन

चौसाना। गांव नाई नंगला जाटान में रेत खनन के नाम पर पट्टे आवंटन का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस खसरा नंबर पर पट्टे का आवंटन हुआ है वह सह खातेधारकों का है। जिस इलाके में पट्टे का आवंटन किया गया है वह बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में आता है। ग्रामीणों ने पट्टे को निरस्त करने की मांग की है।
चौसाना क्षेत्र के गांव नाई नंगला जाटान के महिपाल व बेगराज सहित अन्य ग्रामीणों का आरेाप है कि जिला प्रशासन खसरा नंबर 108/2 की भूमि के मालिक के नाम पर रेत खनन के पट्टे का आवंटन किया है, जो नियमों का ताक पर रखकर किया गया। नंबर 108/2 के साथ लगते अन्य खाता धारकों की भूमि भी इस खसरे से मिलती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया कि प्रशासन ने जिस इलाके में पट्टे का आवंटन किया है वह बाढ़ग्रस्त है और शासन द्वारा एहतियातन पत्थरों से ठोकरों का भी निर्माण कराया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि खनन के लिए पॉकलेन मशीन यमुना में उतार दी गई थी, जिसकी शिकायत ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों से की गई। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खनन के लिये रास्ता बना रहे लोगों को रोक दिया गया। चौकी प्रभारी का कहना है कि एक खनन के पट्टे का पत्र मिला है। अभी मुझे पट्टे धारक का नाम याद नहीं है, लेकिन वो लोग रास्ता बना रहे हैं। अगर पट्टे को लेकर कोई विवाद है, तो खनन अधिकारियों के आदेश पर खनन को रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed