{"_id":"637135af5c6a7112d1662d1e","slug":"villagers-of-unchagaon-and-kishorpur-will-get-clean-drinking-water-shamli-news-mrt613485616","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचागांव व किशोरपुर के ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचागांव व किशोरपुर के ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचागांव और किशोरपुर के ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल
कैराना। केंद्र सरकार की जलजीवन मिशन योजना के तहत ऊंचागांव में जल निगम ने चार लाख लीटर की पानी की बड़ी टंकी का निर्माण शुरू कराया है। टंकी तैयार होने के बाद ऊंचागांव व किशोरपुर के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
ग्रामीण क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या पानी की आती है। ग्रामीणों को हैंडपंप से पानी लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत ऊंचागांव में नहर पटरी के पास 4 लाख लीटर पानी की क्षमता की बड़ी टंकी बनाने का कार्य जल निगम ने शुरू कर दिया है। पानी की टंकी निर्माण के लिए भूमि का मिट्टी भराव कराकर उसे समतल करने का कार्य किया जा रहा है।
वहीं चार लाख लीटर पानी की क्षमता की टंकी बनने के बाद ऊंचागांव व पास के गांव किशोरपुर के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। ग्राम प्रधान पुत्र राकेश ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा गांव में पानी की बड़ी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। इसका पानी उनके गांव के अलावा किशोरपुर को भी सप्लाई किया जाएगा। उधर, विकास खंड अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि ऊंचागांव में जलजीवन मिशन योजना के तहत पानी की बड़ी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है।