फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers of Luhari and Tanda face to face over drain digging

Shamli News: नाला खोदाई पर लुहारी और टांडा के ग्रामीण आमने-सामने

Fri, 30 Aug 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Luhari and Tanda face to face over drain digging
जलालाबाद (शामली)। हसनपुर लुहारी गांव से बाहर निकल रहे नाले की सफाई के दौरान ग्रामीणों की मुजफ्फरनगर के गांव टांडा के लोगों साथ तनातनी हो गई। काफी देर तक दोनों गांव के लोगों में बहस होती रही। बाद में टांडा के ग्रामीणों ने नाले की सफाई का काम रुकवा दिया। जबकि नाला खुदवाने पहुंचे अधिकारी लुहारी के ग्रामीणों को जल्द नाले की खोदाई करवाने का आश्वासन देकर चले गए।
विज्ञापन


हसनपुर लुहारी गांव की पानी की निकासी का नाला टांडा गांव जिला मुजफ्फरनगर के जंगल से होते हुए हिंडन नदी के नाले में पहुंच रहा है। पिछले कुछ समय से टांडा के ग्रामीणों ने नाले को अपने गांव की सीमा में आते ही बंद कर रखा है। जिस कारण गांव का पानी लुहारी के बस स्टैंड पर इकट्ठा हो रहा है।
विज्ञापन

समस्या के समाधान के लिए बृहस्पतिवार को लेखपाल भूपेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाले की खोदाई शुरु की। नाले की सफाई पूरी नहीं हुई थी कि टांडा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाला खोदाई का काम रुकवा दिया। इस दौरान दोनों गांव के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में नोकझोंक हुई और मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी के प्रधान पति सलीम कुरैशी ने बताया कि टांडा गांव के जंगल में हसनपुर लुहारी रकबे का 27 बीघा का तालाब है। जिस पर टांडा के किसानों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। उन्होंने डीएम को शिकायत कर बताया कि इस तालाब को कब्जा मुक्त कराया जाए। फिलहाल नाले के कार्य को रुकवा दिया गया है। लेखपाल भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शुक्रवार को उच्चाधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तालाब की खोदाई कराई जाएगी। साथ ही तालाब का रास्ता साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed