फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No paved ghats on the Yamuna; lives being lost in deep pits.

Shamli News: यमुना पर पक्का घाट नहीं, गहरे गड्ढों में समा रहीं जिंदगियां

Sun, 27 Sep 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 27 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
No paved ghats on the Yamuna; lives being lost in deep pits.
कैराना। यमुना पर पक्का घाट नहीं होने और खनन के कारण 10 से 20 फीट तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं। पानी के नीचे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से स्नान करने वाले लोग लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

1 5 जून 2026 को सोमवती अमावस्या पर पानीपत निवासी 15 वर्षीय शुभम की यमुना में डूबने से मौत हो गई थी। 10 अक्तूबर 2024 को पानीपत के शिव चौक सब्जी मंडी निवासी 12 वर्षीय अर्जुन और 22 वर्षीय साहिल की यमुना में डूबने से मौत हुई थी। 14 अगस्त 2024 को पानीपत के गांव खोतपुरा निवासी 17 वर्षीय सुमित, 18 वर्षीय सुडेंसी उर्फ सुमित और 17 वर्षीय नितेश की यमुना में डूबने से मौत हुई थी। 12 जुलाई 2024 को पानीपत के विद्यानंद नगर कॉलोनी निवासी प्रिंस और विकास की भी यमुना में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पिछले साल सपा सांसद इकरा हसन ने यमुना पर पक्का घाट बनवाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। आम लोगों का कहना है कि यमुना पर पक्का घाट बनवाने के साथ सुरक्षित स्नान की व्यवस्था किया जाना बेहद जरूरी है। डीएम आलोक यादव का कहना है कि पक्का घाट के लिए अधिकारियों से वार्ता कर प्रस्ताव भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed