{"_id":"66e89e44445cc1c8ac088c27","slug":"villager-dies-of-fever-in-hasanpur-luhari-15-sick-shamli-news-c-26-1-smrt1048-128306-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हसनपुर लुहारी में बुखार से ग्रामीण की मौत, 15 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हसनपुर लुहारी में बुखार से ग्रामीण की मौत, 15 बीमार
Tue, 17 Sep 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी में बस स्टैंड पर दूषित पानी से होकर गुजरती शव यात्रा । संवाद
शामली/जलालाबाद। गांव हसनपुर लुहारी में बुखार से पीड़ित 36 वर्षीय ग्रामीण की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में 15 लोग बुखार से पीड़ित है। इनमें एक बच्चे सहित दो लोग डेंगू से पीड़ित है। अब तक जिले में छह की बुखार से मौत हो चुकी है।
क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी मनोज कश्यप मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। चार दिन पहले उसे बुखार आया था। परिजनों ने पहले उसे गांव के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार की शाम मनोज की हालत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उसे शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मनोज की मौत के बाद परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटी व एक सात माह का छोटा बेटा है।
उधर, गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव के एक परिवार में 38 वर्षीय युवक व छह वर्षीय बालक डेंगू से पीड़ित है। इसी परिवार में एक महिला व एक अन्य बच्चे को भी बुखार चल रहा हैं। ग्रामीण रजत सैनी, रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव में करीब 15 लोग लोग बुखार से पीड़ित है, जिनका निजी चिकित्सकों के यहां उपचार चल रहा है। हसनपुर लुहारी आरोग्य केंद्र के सीएचओ मोहम्मद समीर ने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
डेंगू की दस्तक, गलियों में जलभराव, सड़क किनारे लगे गंदगी के ढेर
जलालाबाद। गांव हसनपुर लुहारी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है। सड़क किनारे ही गंदगी का अंबार लगा है। बाईपास मार्ग पर गंदगी पड़ी है। दूसरी तरफ भी सड़क किनारे कूड़ा करकट डाला जा रहा है। तालाब की भी सफाई तक नहीं की गई है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं, जो बीमारी को न्यौता दे रहे हैं। ग्राम प्रधान रजिया बेगम का कहना है कि गांव में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाता है। यदि अभी कोई गंदगी फैली है तो तुरंत सफाई कराई जाएगी।
गंदे पानी से निकली श्रमिक की शव यात्रा, ग्रामीणों में रोष
जलालाबाद। सोमवार को मनोज की मौत के बाद शव यात्रा नया बांस मोहल्ले से होकर बस स्टैंड पर पहुंची तो गंदे पानी से होकर निकालना पडा। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पडा। बताया गया है कि बस स्टैंड निकट 16 बीघा का तालाब है, जिस पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कर लिए गए हैं। वर्तमान में तालाब मौके पर चार बीघा से भी कम बचा है, जो बचा भी है उसमें गंदगी भरी हुई है। जिस कारण गांव की गंदे पानी की निकासी न होने से बस स्टैंड पर भरा रहता है। ग्रामीणों जलभराव की समस्या को लेकर सीएम तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार कोई सुध लेने को तैयार नही है। गंदे पानी से होकर शव यात्रा निकाले जाने से ग्रामीणों में रोष है।
जिले में अब तक बुखार से छह की मौत, स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में कोई नहीं
शामली। जिले में पिछले करीब 20 दिन में बुखार से छह लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले महीने 28 अगस्त को नया गांव निवासी महिला ललिता की शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई थी। इसके बाद कैराना क्षेत्र के गांव बदलूगढ़ निवासी महिला राजवती की बुखार से मौत हुई। जलालाबाद में बुखार से पीड़ित चार साल के बालक की मौत हुई थी। शहर के मोहल्ला पंसारियान में 11 वर्षीय कक्षा छह की छात्रा दीक्षा दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले गांव भंदौड़ा में 31 वर्षीय संदीप उर्फ बबलू की बुखार से मौत हुई। अब हसनपुर लुहारी में श्रमिक की बुखार से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अभी तक बुखार से कोई मौत दर्ज नहीं है।
हसनपुर लुहारी गांव में बुखार से मौत होने का मामला जानकारी में नहीं आया है। इसकी जानकारी की जाएगी। बुखार पीड़ितों का उपचार कराया जाएगा। सभी सरकारी अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था और पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है।
-डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ