{"_id":"2b74d8d33f3c8e6dda0ad4303bf36fdc","slug":"village-government-checks-for-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गांव की सरकार’ के लिए कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गांव की सरकार’ के लिए कवायद शुरू
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रथम चरण में थानाभवन ब्लाक मं होने वाले ग्राम प्रधान- पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम ओपी वर्मा ने आरओ और एआरओ को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जनपद में ग्राम प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 को शांति पूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल कराने हेतु निर्देश दिए। समस्त निर्वाचन अधिकारी / सहायक निर्वाचन अधिकारियों को सौंपे दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी।
रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव से जुडे़ निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर में डीएम ने कहा लोकतंत्र में ग्राम प्रधान प्रथम स्तर की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसका चुनाव संवेदनशील है, जहां पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्राम प्रधान की अहम भूमिका होती हैं, इसलिए ग्राम प्रधान के चुनाव को गंभीरता से लेते हुए चुनाव प्रक्रिया को संबंधित अधिकारी कोई व्यवधान न होने दें।
प्रथम चरण में विकास खंड थानाभवन की नामांकन प्रक्रिया 16 और 17 नवंबर को ब्लाक मुख्यालय पर होगी। इसका मतदान 28 नवंबर को सुबह सात से अपराह्न 04-30 बजे तक होगा। द्वितीय चरण में कैराना ब्लॉक की नामांकन प्रक्रिया 19 और 20 नवंबर को, तृतीय चरण में 21 और 23 नवंबर को शामली और कांधला ब्लॉक की नामांकन प्रक्रिया, चतुर्थ चरण में ऊन ब्लॉक की नामांकन प्रक्रिया 27 और 28 नवंबर को प्रात: 8-00 बजे से अपराह्न 04-00 बजे तक होगी ।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पद हेतु नामांकन पत्र का मूल्य 300 रुपये और जमानत राशि रुपया 2000/, ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु रुपया 150 और जमानत राशि रुपये 500/, आरक्षित वर्ग में महिला , अनुसूचित जाति, जन जाति के ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र मूल्य और जमानत राशि उससे आधी होगी।
सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने प्रशिक्षण शिविर में में उठाए प्रश्नों का मौके पर शंकाओं का निराकरण किया। इस मौके पर एडीएम वित्त भरत पांडेय, उप जिलाधिकारी श्याम अवध चौहान, अवधेश सिंह, इंद्रसैन समेत आनंद कुमार त्रिपाठी, अश्वनी कुमार, राजीव कुमार वर्मा, राकेश त्यागी, वेदपाल सिंह आदि रहे।
थानाभवन में आज से दाखिल होंगे नामांकन-पत्र
शामली। ग्राम प्रधान-पंचायत सदस्य पद हेतु प्रथम चरण में थानाभवन ब्लाक मे होने वाले नामांकन पीएसी, पुलिस के पहरे में होगा। थानाभवन ब्लाक में सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
प्रथम चरण में थानाभवन ब्लाक में आठ न्याय पंचायत के लिए एक आरओ और 16 एआरओ की टेलि लगाई जाएगी। इसमें प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। सभी एआरओ पंचायत चुनाव की जानकारी आरओ को देंगे। रविवार को थानाभवन ब्लाक में प्रधान- पंचायत सदस्य के सोमवार से होने वाली नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी पूरी की।
जिला कृषि अधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी ने थानाभवन ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी की समीक्षा की है। सोमवार को होने वाली नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक, डेढ़ सेक्सन पीएसी, दो उपनिरीक्षक, छह कांस्टेबल रहेंगे।
चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव 2015 के प्रधान पद के प्रत्याशी के लिए 75 हजार रुपये , ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशी के लिए दस हजार रुपये, ब्लाक प्रमुख पद के लिए दो लाख रुपये ,जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार लाख रुपये चुनाव खर्च की सीमा तय की है। पंचायत चुनाव के प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावी की धनराशि तय की। उन्होंने कहा निर्धारित धनराशि से अधिक खर्च करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।