फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaishya Samaj to increase its political participation

वैश्य समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी बढ़ाएं

Thu, 09 Dec 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vaishya Samaj to increase its political participation
शामली सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम मौजूद वैश्य समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
वैश्य समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी बढ़ाएं
विज्ञापन

शामली। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर वैश्य समाज अपनी राजनीति भागीदारी बढ़ाएं। समाज मजबूत दावेदार टिकट मांगे और पूरा समाज उनकी जीत के लिए माहौल बनाएं।
बुधवार को सेंट आरसी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने कहा कि मौजूदा दौर में वैश्य समाज राजनीति में राजनीतिक पार्टियों के लिए चंदा देने की मशीन मात्र बनकर रह गए हैं। वैश्य समाज को राजनीतिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता के नेतृत्व में भागीदारी राजनीतिक रथयात्रा मेरठ पहुंचेगी। उसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी करें। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने वैश्य समाज के सभी अथितियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पउप्र अध्यक्ष अवनीश सिंहल, सचिव योगेश बंसल, मेरठ महानगर अध्यक्ष कमल बंसल, अग्रवाल समाज महासभा से राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल कुमार बंसल, राष्ट्रीय महासचिव अरविंद संगल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष संजीव बंसल, जिला उपाध्यक्ष वैभव गोयल, जिला महामंत्री विपिन गोयल, जिला मंत्री डॉ. अरविंद सिंघल, नगर महामंत्री सुधीर सिंघल, नगर प्रचार मंत्री विपिन मित्तल (मोनू), अखिल भारतीय सर्वे वैश्य एकता महासभा के जिला महामंत्री संजय बंसल, जिला मंत्री पंकज गर्ग, नगर महामंत्री अनुज सिंघल, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से जिलाध्यक्ष मनीष भटनागर, अग्रवाल समाज महासभा से राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed