{"_id":"62d5a829f205b24d160c1606","slug":"uproar-over-cutting-of-green-trees-in-the-cemetery-shamli-news-mrt5974290136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की भूमि से हरे पेड़ काटने को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की भूमि से हरे पेड़ काटने को लेकर हंगामा
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कब्रिस्तान की भूमि से हरे वृक्ष काटने को लेकर कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
नगर के दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट मुस्लिम राजपूत समाज का कब्रिस्तान है। समाज के लोगों ने कब्रिस्तान के चारों ओर विभिन्न तरह के हरे-भरे वृक्ष लगा रखे थे। जिससे कब्रिस्तान पहुंचने वाले लोगों को राहत मिले। सोमवार सुबह कुछ लोग कब्रिस्तान में खड़े शीशम व आम के हरे पेड़ काट रहे थे। यह देखकर राहगीरों ने कब्रिस्तान के जिम्मेदार लोगों को जानकारी देकर मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इस दौरान शीशम का पेड़ काटकर ले गए तथा अन्य स्थान पर ले जाकर बेच दिया। मौके पर पहुंचे मुस्लिम राजपूत समाज के लोगों ने शीशम के पेड़ कटे हुए देखकर हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस घटना के संबंध में मुस्लिम राजपूत समाज के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।