फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Two people died including a constable in car accident on Highway in Shamli district

दर्दनाक हादसा: हाईवे पर दो कारों की भीषण भिड़ंत, सिपाही सहित दो की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 29 Nov 2021 10:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Nov 2021 10:38 PM IST
सार

शामली में हाईवे पर दो कारों की भीषण भीड़त हो गई। इस हादसे में यूपी पुलिस के सिपाही सहित दो लोगों की मौत हो गई। सिपाही की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
UP News: Two people died including a constable in car accident on Highway in Shamli district
हादसे में सिपाही समेत दो की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में करनाल हाईवे पर थाना क्षेत्र के गांव काला माजरा गेट के पास करनाल की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होने के कारण डिवाइडर पार कर करनाल की ओर से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। जिसमें दोनों कारों में सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को झिंझाना सीएससी भर्ती कराया। जहां दोनों कार चालकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में एक यूपी पुलिस का सिपाही और बागपत जिले का रहने वाला था। 

विज्ञापन


हरियाणा के करनाल जिले के थाना घरौंडा के गांव मुंडो गढ़ी निवासी दिलशाद पुत्र सादीन अपनी बीवी सन्नो, बेटा मुजम्मिल, अबूकर व एक नवजात शिशु को थानाभवन के गांव पलठेडी लेकर आया था। शाम करीब 4:30 बजे रिट्ज कार से परिवार वापस लौट रहा था। केरटू गांव से आगे काला माजरा गांव के गेट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर बिड़ौली की ओर से आ रही आई-10 कार से जा टकराई। आई-10 कार में राहुल (30) पुत्र राजेंद्र निवासी गांव फैजपुर निनाना जनपद बागपत सवार था। हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को झिंझाना सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दिलशाद और राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे में घायल दिलशाद की पत्नी सन्नो, बेटा मुजम्मिल और नवजात शिशु को हायर सेंटर रेफर किया गया है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफर पर गाजियाबाद जा रहा था राहुल
थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि राहुल 2011 बैच का उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही था। जो अभी तक सहारनपुर जनपद के गंगोह थाने में तैनात था। गाजियाबाद ट्रांसफर होने की वजह से आज वह सहारनपुर पुलिस लाइन से अपनी रवानगी कराकर ट्रांसफर पर जा रहा था कि रास्ते में इस हादसे में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे

राहुल की है तीन वर्ष की बेटी और दो वर्ष का बेटा
हादसे में मारा गया यूपी पुलिस का सिपाही अपने पीछे एक बेटी व एक बेटे को छोड़ गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मेरठ करनाल हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत में मृतक सिपाही राहुल गांव फैजपुर निनाना बागपत का निवासी था। वह एक किसान परिवार से था। किसान राजेंद्र के दो पुत्र हैं, जिसमें बड़ा बेटा राहुल और छोटा रोहित है। राहुल 2011 मे यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। लगभग सात वर्ष पूर्व राहुल की शादी बागपत जनपद के काठा निवासी प्रतीक्षा से हुई थी। मृतक राहुल के दो बच्चे हैं। जिसमें बड़ी बेटी मिट्ठू करीब तीन वर्ष की और बेटा चुन्नर दो वर्ष का है। राहुल लगभग एक वर्ष से सहारनपुर जनपद की गंगोह कोतवाली में तैनात था। वह सोमवार को अपनी कार से गंगोह से मेरठ-करनाल हाईवे पर शामली से की ओर जा रहा था। तभी कार से भिड़ंत होने पर हादसे में राहुल की मौत हो गई। राहुल की मौत की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में झिंझाना सामुदायिक केंद्र पर पहुंचे मृतक राहुल के पिता राजेंद्र व भाई रोहित का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed