Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Apply for State and Chief Minister Teacher Award

Shamli News: राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए करें आवेदन

Mon, 30 Nov 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 30 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Apply for State and Chief Minister Teacher Award
शामली। शैक्षिक सत्र 2026-27 में राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए पात्र शिक्षकों को ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन संबंधी अभिलेख अपलोड करने का मौका दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने बताया कि जिले के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन और संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं। पात्र शिक्षक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन संबंधी अभिलेख अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिक्षकों को आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसकी दो प्रतियां तैयार करनी होंगी। इन प्रतियों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराना होगा। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां कार्यरत शिक्षकों को इसकी जानकारी दें और समय सीमा में आवेदन प्रक्रिया पूरी कराएं, ताकि पात्र शिक्षक पुरस्कार चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed