{"_id":"60ac9d9f8ebc3e7fec2ccb47","slug":"up-news-husband-climbed-mobile-tower-after-wife-left-home-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पत्नी छोड़कर गई मायके, गुस्से में टावर की चोटी पर चढ़ गया पति, जानें क्या है माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पत्नी छोड़कर गई मायके, गुस्से में टावर की चोटी पर चढ़ गया पति, जानें क्या है माजरा
Tue, 25 May 2021 12:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 25 May 2021 12:17 PM IST
सार
पत्नी के घर छोड़कर जाने पर पति गुस्से में टावर की आखिरी चोटी पर चढ़ गया। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को बुला लिया। जानिए आखिर माजरा क्या है।
विज्ञापन
युवक टावर की आखिरी चोटी पर चढ़ गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र में घरेलू विवाद में पत्नी के मायके चले जाने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उधर, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
मामला शामली के थानाभवन कस्बे के मोहल्ला शहविलायत का है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व गय्यूर व उसकी पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी उससे लड़कर अपने परिजनों के साथ चली गई। वहीं मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गय्यूर घर के पास में ही लगे टावर के आखिरी छोर पर चढ़ गया। पड़ोसियों ने करीब साढ़े 10 बजे पुलिस की मदद से युवक को टावर से उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन