फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Heroin caught in Shaheen Bagh of Delhi is connection to Kairana and Muzaffarnagar

यूपी: दिल्ली के शाहीन बाग में पकड़ी हेरोइन की खेप के कैराना से जुड़ रहे तार, एटीएस जल्द कर सकती है बड़ी कार्रवाई

Sat, 30 Apr 2022 02:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Apr 2022 02:55 PM IST
सार

शाहीन बाग में पकड़ी गई हेरोइन की खाप के तार कैराना से जुड़ रहे हैं। एटीएस की टीम जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
UP News: Heroin caught in Shaheen Bagh of Delhi is connection to Kairana and Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहीन बाग में 100 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ की बरामदगी व उसे लाने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों के गिरोह के तार शामली जिले के कस्बा कैराना और मुजफ्फरनगर से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) दिल्ली की टीम ने गुरुवार को कैराना से दो लोगों को हिरासत में लिया और शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे टीम फिर से कैराना पहुंची। टीम ने थाने में डेरा डाल दिया है। माना जा रहा है कि टीम जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकती है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अकबर बंजारा कौन: मुठभेड़ में हुआ था ढेर, अब उसकी अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, देखिए मेरठ से बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक फ्लैट से सौ करोड़ रुपये की हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ, 30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें: बड़ी वारदात: मुजफ्फरनगर में चाचा-भतीजे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी

एनसीबी के महानिदेशक एसएन प्रधान ने एक एजेंसी से बात करते हुए बताया कि एटीएस टीम ने मुजफ्फरनगर और कैराना से कुछ लोगों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक ऑपरेशन में पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए थे। उसके बाद इस नेटवर्क का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि इस बात की पूरी संभावना है कि यह नार्को-आतंकवाद मॉड्यूल से जुड़ा मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed