{"_id":"6af459e59fc5e146850b508f","slug":"pre-board-examinations-will-be-held-before-the-board-exams-with-a-focus-on-weaker-subjects-shamli-news-c-26-1-aur1003-177855-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बोर्ड परीक्षा से पहले होगी प्री-बोर्ड परीक्षा, कमजोर विषयों पर रहेगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बोर्ड परीक्षा से पहले होगी प्री-बोर्ड परीक्षा, कमजोर विषयों पर रहेगा फोकस
विज्ञापन
-दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लगभग 24 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा, अतिरिक्त कक्षाओं से होगा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं से पहले जिले में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगी, जिसमें लगभग 24 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की विषयवार तैयारी का आकलन करना है।
कमजोर विषयों की पहचान कर सुधार के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। जिले के 120 माध्यमिक विद्यालयों में यह परीक्षा होगी। प्री-बोर्ड में बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर प्रश्नपत्र हल कराए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और उत्तर लिखने के तरीके समझने में मदद मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का पाठ्यक्रम 10 जनवरी तक पूरा करना है। वहीं, कक्षा नौ और 11 का पाठ्यक्रम 25 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का दोहराव कराने के साथ प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास कराया जाएगा।
-कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान
जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों की तैयारी के आकलन का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे विषयवार कमजोरियों की पहचान होगी। इसके बाद कमजोर विषयों में सुधार के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। इन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।