{"_id":"626ce06612c46e62be1e69e0","slug":"up-crime-news-uncle-nephew-shot-dead-in-village-of-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी वारदात: मुजफ्फरनगर में चाचा-भतीजे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी वारदात: मुजफ्फरनगर में चाचा-भतीजे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी
Sat, 30 Apr 2022 12:55 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:55 PM IST
सार
चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डबल मर्डर से गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में डबल मर्डर की खौफनाक वारदात हो गई। जानसठ के गांव अहरोडा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का कारण जानने में जुटी हुई है। चाचा-भतीजे की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टूटा गमों का पहाड़: परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी के चंद घंटों बाद गई दूल्हे की जान तो कहीं डांस करते हुए मौत, भावुक हैं तस्वीरें
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया
जानसठ क्षेत्र के अहरोड़ा गांव में चौकीदार और उसके बेटे ने लाइसेंसी बंदूक से चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
शनिवार को शिव शंकर शर्मा (48) अपने भतीजे नकुल (30) के साथ खेत पर गया था। खेत की मेढ़ से पॉपुलर का पेड़ काट लिए जाने के कारण परिवार के ही जगेश शर्मा और उसके बेटे से दोनों की कहासुनी हो गई। जगेश गांव का पुलिस चौकीदार भी है। विवाद बढ़ने पर चौकीदार अपने बेटे के साथ खेत पर बने मकान पर चला गया और लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने लगा। वहीं गोली लगने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। बीच-बचाव के लिए आए शिव शंकर के भतीजे विकास और भरत भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पास के ही खेत में काम कर रही सावित्री नाम की महिला को भी छर्रे लगे।
यह भी पढ़ें: अलविदा जुमे की नमाज फिर जमकर हंगामा: एक घंटे तक लगते रहे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, व्यापारियों ने दहशत में बंद कीं दुकानें, तस्वीरें
बताया गया कि हमलावरों ने मकान की छत से उतर कर चाचा-भतीजे पर धारदार हथियारों से भी वार किए। किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों को उनके मकान से ही दबोच लिया। आरोपी भागने की फिराक में थे।