Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Female kabaddi players from the district will showcase their prowess at the state level.

Shamli News: जनपद की महिला कबड्डी खिलाड़ी राज्य स्तर पर दिखाएंगी दम

Thu, 12 Nov 2026 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Female kabaddi players from the district will showcase their prowess at the state level.
-अमरोहा में 19 से 21 नवंबर के बीच आयोजित होगी सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद की सीनियर महिला कबड्डी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए लगातार अभ्यास कर रही हैं। अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण कई महिला खिलाड़ी बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी। इसके बाद चयनित होने पर वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी।
जिला उप-क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 से 21 नवंबर के बीच अमरोहा में सीनियर महिला कबड्डी का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता के लिए महिला खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। पहले जिला स्तरीय ट्रायल कराए गए। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ। मंडल स्तरीय ट्रायल बृहस्पतिवार को सहारनपुर के भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगी। गांव भनेड़ा की फुरकाना, कांधला की दीपांशु, सोनिया और रिया मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चुनी गई हैं।
विज्ञापन

फुरकाना, दीपांशु और सोनिया पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। इन खिलाड़ियों ने जनपद का नाम रोशन किया है। महिला खिलाड़ियों का कहना है कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हैं। इसके लिए वे शहर के उधम सिंह स्टेडियम में लगातार अभ्यास कर रही हैं। उन्हें जीत की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed