फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अकबर बंजारा कौन: मुठभेड़ में हुआ था ढेर, अब उसकी अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, देखिए मेरठ से बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें

Sat, 30 Apr 2022 01:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Apr 2022 01:06 PM IST
सार

अकबर बंजारा द्वारा 300 वर्ग मीटर में बनाई गई व्यावसायिक दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया है। हाल ही में असम पुलिस ने अकबर बंजारा और उसके भाई को मुठभेड़ में मार गिराया था। 

विज्ञापन
Who was Akbar Banjara: Killed in an encounter, now MDA team demolished his illegal shops by bulldozer see photos
अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर बाबा का बुलडोजर खूब सुर्खियों में रहा। वहीं प्रदेश में दूसरी बार सीएम बनने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मूड में हैं। सीएम योगी के आदेश पर सभी शहरों में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं मेरठ में लगातार एमडीए और प्रशासनिक आधिकारियों की कार्रवाई जारी है। 



बता दें कि एमडीए की टीम ने शनिवार सुबह से ही शहर के 16 स्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। सभी स्थानों पर बुलडोजर द्वारा अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है।

Who was Akbar Banjara: Killed in an encounter, now MDA team demolished his illegal shops by bulldozer see photos
अकबर बंजारा की दुकानों पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

अकबर बंजारा की दुकानों को किया ध्वस्त
फतेहउल्लापुर में अकबर बंजारा द्वारा 300 वर्ग मीटर में बनाई गई व्यावसायिक दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया है। हाल ही में असम पुलिस ने अकबर बंजारा और उसके भाई को मुठभेड़ में मार गिराया था। 

नार्थ ईस्ट के पशु तस्कर रहे अकबर बंजारा की अवैध दुकानों पर बुल्डोजर चल गया है। करोड़ों रुपये कीमत की दुकानें ध्वस्त की गई हैं। बिजली बंबा बाईपास पर 100 फिटा रोड पर है, जहां मेरठ विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर से 13 दुकानें ढहा दीं। जोनल अधिकारी वी. के. सोनकर ने कहा कि अभी कई और अवैध निर्माण जल्द धराशाई होंगे। वहीं एमडीए वीसी मृदुल चौधरी हर कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है। एमडीए सचिव चंद्रकांत तिवारी भी ले रहे पल-पल की अपडेट।

Who was Akbar Banjara: Killed in an encounter, now MDA team demolished his illegal shops by bulldozer see photos
गो-तस्कर अकबर बंजारा। - फोटो : amar ujala

कौन था अकबर बंजारा
गोमांस सप्लाई कर मेरठ, बिजनौर सहित अन्य जिलों और राज्यों में करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने वाले अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को असम पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। दोनों ही असम पुलिस की रिमांड में थे और असम पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान वे पुलिस से छूटकर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who was Akbar Banjara: Killed in an encounter, now MDA team demolished his illegal shops by bulldozer see photos
अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ले में अकबर बंजारा परिवार के साथ करीब 15 साल से रह रहा था। अकबर अंतरराज्जीय गो-तस्कर है और असम पुलिस ने कई बार उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। फिर बाद में फलावदा पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में अकबर और उसके दो भाई सलमान और शमीम को गिरफ्तार किया था। उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया था। वहीं, यह जानकारी मिलने के बाद असम पुलिस मेरठ आई दोनों को अपने साथ ले गई थी।

विज्ञापन
Who was Akbar Banjara: Killed in an encounter, now MDA team demolished his illegal shops by bulldozer see photos

फलावदा में चलती थी गुंडागर्दी
फलावदा में अकबर की गुंड़ागर्दी चलती थी, इसकी जानकारी होने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार करने से बचती थी। दो साल पहले बिजनौर के पास बंजारा ने 23 करोड़ की जमीन खरीदी थी। पुलिस ने बंजारा की संपत्ति की जानकारी जुटाई है। जिसके बाद उसकी संपत्ति को गैंगस्टर के तहत जब्त करने की तैयारी भी पुलिस ने शुरू कर दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed