फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Death in lieu of house 8.40 lakhs was grabbed and poisoned, mother death, daughter serious report

यूपी: 8.40 लाख रुपये हड़पकर पिलाया जहर, मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर, जानें- पूरा मामला

Thu, 22 Sep 2022 10:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Sep 2022 10:09 PM IST
सार

करीब साढ़े आठ लाख हड़पने के बाद पीड़ितों को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। जिसमें महिला की मौत हो गई। अभी बेटी का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
UP News: Death in lieu of house 8.40 lakhs was grabbed and poisoned, mother death, daughter serious report
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत में मकान का बैनामा करके 8.40 लाख हड़पने के बाद पीड़ितों को आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिसमें मां की मौत हो गई और बेटी की हालत गंभीर है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

 
कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत निवासी इस्तकार पुत्र मंजूर ने गांव के ही मजाहिर का मकान 8.40 रुपये में खरीदा था। पीड़ित ने बताया कि कैराना तहसील में मकान मालिक को रुपये सौंप दिए थे। लिखापढ़ी में 15 सितंबर को मकान पर कब्जा मिलना था। आरोप है कि मकान मालिक ने 15 सितंबर को कब्जा देने से इनकार कर दिया। साथियों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी। उससे और पत्नी से मारपीट भी की। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


पुलिस के प्रयास के बाद भी उन्हें मकान पर कब्जा नहीं मिला। वहीं, आरोपी ने रुपये भी वापस नहीं किए। इस्तकार गुरुवार को पत्नी फुरकाना और 15 वर्षीय पुत्री नबिया के साथ मजाहिर के मकान पर पहुंचे। वहां मजाहिर की पत्नी जहूरा, आबिद पुत्र शोखा, शफाकत पुत्र आबिद, प्रधान पति राशिद पुत्र फैयाज मौजूद थे। उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इस्तकार ने बीमार होने की वजह से कोल्ड ड्रिंक पीने से इनकार कर दिया था। उसकी पत्नी व बेटी ने कोल्ड ड्रिंक पी तो उनकी तबियत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: मनचलों की करतूत से उजड़ गई दुनिया, छह महीने पहले हुई थी पूजा की शादी, पति का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों ने मां-बेटी को गंभीर हालत में कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान महिला फुरकाना की मौत हो गई। चिकित्सकों ने नबिया को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, एसपी अभिषेक और सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, इस्तकार ने मजाहिर व उसकी पत्नी जहूरा, आबिद, शफाकत और प्रधान पति राशिद व एक अन्य के खिलाफ पत्नी और बेटी को जहर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबानी

एसपी अभिषेक का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed