फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: embankment was washed away by strong current of Yamuna, villagers created ruckus, water reached villages

Shamli: यमुना नदी के तेज बहाव में बह गया तटबंध, ग्रामीणों ने किया हंगामा, अफसरों से नोकझोंक, बागपत का ऐसा हाल

Fri, 14 Jul 2023 11:32 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jul 2023 11:32 AM IST
सार

सूचना पर उप-जिलाधिकारी व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नियम विरुद्ध रेत खनन के कारण यमुना में गहरे कुंड बन गए ।जिसके कारण करोड़ों की फसल भी बर्बाद हो गई।

विज्ञापन
UP: embankment was washed away by strong current of Yamuna, villagers created ruckus, water reached villages
ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना नदी का तेज बहाव शामली जनपद के लक्ष्मीपुरा गांव की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण करीब 40 फीट लंबी तटबंध की ठोकर यमुना नदी में बह गई। सैकड़ों की संख्या में पेड़ व कई सौ बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने अपने नलकूपों से मोटर, पाइप, बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर्स सहित अन्य सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पानी का तेज बहाव और तटबंध तक दरार आने के बाद लक्ष्मीपुरा व भड़ी के ग्राम प्रधानों ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया की आप अपनी नीधी से काम कराओ, इस संबंध में उप-जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीओ ड्रेनेज, दो जेई व एक एई की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने जेसीबी व लकड़ी के तारों के जाल से मिट्टी के कटाव के रोकने की मांग की तो अधिकारियों ने शाम चार बजे तक व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण उग्र हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

सूचना पर उप-जिलाधिकारी व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नियम विरुद्ध रेत खनन के कारण यमुना में गहरे कुंड बन गए। जिसके कारण करोड़ों की फसल भी बर्बाद हो गई और गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हजारों की संख्या में ग्रामीण यमुना तट पर निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बाढ़ जैसे हालात: हस्तिनापुर में गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, तटबंध क्षतिग्रस्त, 50 गांवों पर खतरा, सड़कें जलमग्न

विज्ञापन

उधर, बागपत में यमुना का तटबंध रातभर टूटा रहा। लेकिन अधिकारी ठीक नहीं करा सके। प्रशासन ने फेल होने पर एनएचएआई को भी बुलाया। फिर भी पानी नहीं रोक सके। हालात ये हैं कि सुभानपुर, अब्दुलपुर के अलावा गाजियाबाद के कई गांव जलमग्न हुए। वहीं, जिले के हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP में बाढ: बागपत में यमुना का तटबंध टूटा, बिजनौर में टापू पर फंसे भूखे-प्यासे लोग, हस्तिनापुर में चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed