{"_id":"56fadd384f1c1bc84ff00948","slug":"up-board-evaluated-notebooks-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
मूल्याकंन के लिए आई कॉपियों को देखते प्रधानाचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो रहा है। मूल्यांकन केंद्रो की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक दर्जन जिलो से हाईस्कूल-इंटरमीडियट की एक लाख 25 हजार कापिया मूल्यांकन के लिए जिले के केंद्र पर पहुंच गई है। बुधवार को वीवी इंटर कालेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर सुबह 11 बजे केंद्र नियंत्रक डीआईओएस व उपनियंत्रक वीवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीके गुलाठी शिक्षकों की बैठक लेंगे।
वीवी इंटर कालेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटर की परीक्षाओं की ढाई लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मंगलवार की शाम तक मूल्यांकन केंद्र पर एक लाख 25 हजार हाईस्कूल- इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई है। केंद्र के उपनियंत्रक वीके गुलाटी ने बताया कि मूल्यांकन के लिए इलाहाबाद, जौनपुर, मऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई समेत एक दर्जन जिलों उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची है।
मूल्यांकन कार्य वीवी इंटर कालेज के 28 कक्षों में कराया गया है। जिसमें 620 शिक्षक मूल्यांकन व 73 प्रधान परीक्षक की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए बुधवार को सुबह 11 बजे शिक्षकों की बैठक लेकर नमूना कापियों का मूल्यांकन करके दिखाया जा रहा है। शिक्षकों को प्रशिक्षण केंद्र के नियंत्रक व जिला विद्यालय निरीक्षक एमएम सिद्दीकी द्वारा दिया जाएगा।