फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Unidentified vehicle collision killed bike rider, companion injured

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Fri, 26 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Unidentified vehicle collision killed bike rider, companion injured
कैराना। क्षेत्र में पानीपत रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। मृतक के परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गये।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे गांव कंडेला निवासी 21 वर्षीय अंकित बाइक से अपने साथी मुसर्रफ निवासी गांव खेरपुर रुड़की के साथ पानीपत से कैराना आ रहा था। पंजीठ बिजलीघर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोेनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अंकित के परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए शव को अपने साथ गांव कंडेला ले गए। जहां गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गंभीर हालत के चलते घायल मुसर्रफ को डाक्टरों ने पहले मुजफरनगर रेफर कर दिया। बाद में मुजफ्फरनगर से उसको मेरठ रेफर कर दिया गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक अंकित के पिता ऋषिपाल ने लिख कर दिया कि वो कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते है, जिस पर शव को परिजनों के सपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed