फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two trucks running on number one seized, driver arrested

एक नंबर पर चला रहे थे दो ट्रक सीज, चालक गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two trucks running on number one seized, driver arrested
झिंझाना। यमुना नदी से रेत चोरी कर ला रहे दो ट्रकों पर एक ही नंबर प्लेट मिली। जिस पर पुलिस ने दोनों चालकों को गिरफ्तार कर ट्रक सीज कर दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेरठ करनाल हाईवे के गांव केरटू में यमुना नदी से ओवरलोड रेत भरकर आ रहे दो ट्रकों पर एक ही नंबर की प्लेट लगी होने पर चेकिंग के लिए रोका गया। एक ट्रक की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। जिसमें परवेज पुत्र एजाज व अख्तर पुत्र नेकी निवासी केरटू को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया एक ट्रक की फाइनेंस कंपनी की किश्त जमा नहीं हो पाई। फाइनेंस कंपनी से बचने के लिए दूसरे ट्रक की फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस ने एक ट्रक को फर्जी नंबर की प्लेट लगाने व दूसरे ट्रक को यमुना नदी से अवैध रुप से रेत चोरी कर ओवरलोड लाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया दो ट्रकों पर एक ही नंबर की प्लेट लगाकर यमुना से रेत लाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed