फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two inspectors including outpost incharge suspended for negligence

Shamli News: कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज समेत दो दरोगा निलंबित

Wed, 12 Jul 2023 05:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 12 Jul 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Two inspectors including outpost incharge suspended for negligence
- कैराना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़िए की मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कैराना क्षेत्र में मंगलवार रात को विपरीत दिशा से जा रहे पिकअप की टक्कर लगने से हरियाणा निवासी बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत और दो के घायल होने के मामले एसपी अभिषेक ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पंजीठ चौकी इंचार्ज और सेक्टर प्रभारी को निलंबित कर दिया।
मंगलवार रात को हरियाणा के जिला गन्नौर के गांव डबरपुर निवासी संजीत व हर्ष अपने अन्य दो साथियों के साथ बाइक पर हरियाणा में गंगाजल लेने जा रहे थे। जब वे कैराना क्षेत्र में गांव पंजीठ के निकट पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में संजीत व हर्ष की मौत हो गई थी, जबकि अन्य दोनों कांवड़िए घायल हो गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी ने इस मामले में पंजीठ चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक राधेश्याम भारती और सेक्टर प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार को कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने पर निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि दोनों उप निरीक्षकों की कांवड़ ड्यूटी के दौरान समुचित व्यवस्था और कर्तव्य पालन न करने पर दो उप निरीक्षकों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed