{"_id":"667de2f5a8cce20dee0253b4","slug":"two-including-a-garden-contractor-died-after-being-crushed-by-a-truck-in-karnal-shamli-news-c-26-1-sal1001-123535-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बाग ठेकेदार समेत दो की करनाल में ट्रक से कुचल कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बाग ठेकेदार समेत दो की करनाल में ट्रक से कुचल कर मौत
Fri, 28 Jun 2024 03:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
शामली, कैराना। करनाल में कैराना निवासी 45 वर्षीय बाग ठेकेदार इमरान और पिकअप चालक की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा परिजन करनाल के लिए रवाना हो गये। देर रात तक भी शव कैराना नही पहुंचा था।
पानीपत रोड पर भारत बारात घर के पीछे रहने वाले 45 साल के इमरान ने पठानकोट में लीची का बाग ठेके पर ले रखा था। इमरान पिकअप गाडी में लीची लाद कर दिल्ली मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। पिकअप गाड़ी राजस्थान निवासी युवक चला रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 3 बजे करनाल के पास हाईवे पर पिकअप का टायर पंचर हो गया। जिस पर दोनों गाडी से उतर कर मोबाइल की रोशनी में टायर बदलने लगे। इसी दौरान पीछे से आये सरिया लदे ट्रक ने दोनों का कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद करनाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया तथा परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजनों मे कोहराम मच गया तथा परिजन करनाल के लिए रवाना हो गये। मृतक इमरान के तीन विवाहित बेटी तथा तीन अविवाहित बेटी व दो छोटे बेटे हैं। परिवार में इमरान अकेला कमाने वाला था। वही करनाल में ही मृतक की पीएम कराया जा रहा है। देर रात तक भी शव कैराना नहीं पहुंचा था।