फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two groups openly fought with knives in the middle of the city, two youths injured

Shamli News: शहर के बीच सरेआम दो गुटों के बीच चले चाकू, दो युवक घायल

Sun, 17 Aug 2025 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two groups openly fought with knives in the middle of the city, two youths injured
शामली सीएचसी में चाकू लगने से घायल युवक का उपचार करते चिकित्सक । संवाद
- एक युवक को मेरठ मेडिकल किया रेफर, पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में
विज्ञापन

- दो माह पहले कहासुनी और इंस्टाग्राम पर गाली गलौच को लेकर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के बीच सरेआम युवकों के दो गुटों के बीच चाकू चल गए। चाकू लगने से दोनों गुटों के दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक युवक को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक दो माह पहले कहासुनी और इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद होना बताया गया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी वंश जटराणा रविवार शाम को अपने दो साथी सार्थक और रुद्राक्ष के साथ बाइक से चप्पल खरीदने बाजार जा रहे थे। जब वे शहर के बीच चौराहे भिक्की मोड़ पर पहुंचे तो आरोप है कि उसी दौरान दूसरे गुट के बाइक सवार अक्षय ने साथियों के साथ मिलकर उन्हें उन्हें रोक लिया। दोनों गुटों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। इस दौरान अक्षय गुट के युवकों ने चाकू से वंश पर हमला कर दिया। पेट, हाथ और पैर में चाकू लगने से वंश गंभीर घायल हो गया। हमले के दौरान हाथ में चाकू लगने अक्षय निवासी गांव फुगाना जिला मुजफ्फरनगर भी घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वंश को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ मेडिकल हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद घायल अक्षय को लेकर उसके दो साथी कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सीएचसी में उसका उपचार कराया और पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने कहा कि पूछताछ में सामने आया है कि दो माह पहले अक्षय और वंश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम भी गाली-गलौज होना सामने आया है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ है। अक्षय को हिरासत में लिया गया है। हमले में चाकू या अन्य काेई नुकीली धारदार हथियार का इस्तेमाल हुआ है, इसकी जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed