फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two criminals were sentenced in the case of taking the teenager

शामली: किशोरी को ले जाने के मामले में दो मुजरिमों को सजा

Mon, 20 Feb 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 20 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two criminals were sentenced in the case of taking the teenager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दोष सिद्ध पाए जाने पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पॉक्सो) मुमताज अली ने आकाश और सचिन निवासी गांव लिलौन को पांच-पांच वर्ष के कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान ने बताया कि चार मई 2022 की थाना शामली क्षेत्र से एक किशोरी को दो युवक बहला-फुसलाकर ले गए थे। किशोरी के पिता ने शामली कोतवाली में आकाश और सचिन निवासी लिलौन खेड़ी के विरुद्ध बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर दोनों मुजरिमों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष दुष्कर्म के मामले को अदालत में साबित नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाह पेश किए गये। सोमवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने और पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पोक्सो) मुमताज अली ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का दोष सिद्ध पाए जाने पर मुजरिम आकाश और सचिन को पांच-पांच वर्ष के कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जबकि दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोप से दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed