{"_id":"6ab18953ca1eb538270c1bcd","slug":"doctor-on-leave-at-chc-crowd-of-patients-continued-to-gather-at-the-opd-shamli-news-c-26-1-smrt1048-174503-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सीएचसी में चिकित्सक छुट्टी पर, ओपीडी में लगी रही मरीजाें की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सीएचसी में चिकित्सक छुट्टी पर, ओपीडी में लगी रही मरीजाें की भीड़
Tue, 22 Sep 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी शामली में ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
शामली। सीएचसी में सोमवार को कई चिकित्सकों के न होने से ओपीडी में स्वास्थ्य सेवाएं भी गड़बड़ा गई। उपचार नहीं मिलने पर मरीजों को लाैटना पड़ा। सोमवार दोपहर 12 बजे पड़ताल के दाैरान बाल रोग विशेषज्ञ व तीन संविदाकर्मी चिकित्सक मरीजों की जांच करते मिले। जबकि तीन डाॅक्टर नदारद मिले।
सीएचसी शामली में ओपीडी में रोजाना 400 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ओपीडी में दंत चिकित्सक के कक्ष पर ताला लगा हुआ मिला। दांतों की जांच व उपचार के लिए आए मरीजों को लाैटना पड़ा। चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि डॉ. विजेंद्र कुमार व डॉ. अर्चना अवकाश पर हैं जबकि डॉ. बिजेंद्र सिंह की रात में इमरजेंसी ड्यूटी पर रहे हैं। इनके स्थान पर अन्य चिकित्सकों ने सभी मरीजों की जांच व उपचार दिया।
बोले मरीज
शामली निवासी सविता ने बताया कि उसके दांत में तीन दिन से दर्द है। वह दांत दिखाने आई थी। यहां पर चिकित्सक को छुट्टी पर होना बताया। अब उसे जिला अस्पताल जाना पड़ेगा। मोहल्ला पंसारियान निवासी शबनम ने बताया कि उसके पीछे के दांत में दर्द है। दंत चिकित्सक न मिलने से उसे बिना इलाज कराए वापस जाना पड़ रहा है।