{"_id":"6ab188de60c5f04af806619e","slug":"issues-regarding-incomplete-bridges-highways-and-teacher-shortages-in-schools-dominated-the-disha-meeting-shamli-news-c-26-1-sal1002-174526-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिशा की बैठक में छाए अधूरे पुल, हाईवे, स्कूलों में शिक्षकों की कमी के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिशा की बैठक में छाए अधूरे पुल, हाईवे, स्कूलों में शिक्षकों की कमी के मुद्दे
Tue, 22 Sep 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
दिशा की बैठक में बोलतीं सांसद। संवाद
शामली। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सोमवार को बलवा-बनत के उपरिगामी पुल, हाईवे की बदहाली, स्कूलों में शिक्षकों की कमी और आयुष्मान योजना में गड़बड़ी के मुद्दे छाए रहे। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति और उनमें हो रही देरी को लेकर सवाल किए। जल जीवन मिशन के तहत सड़कें खोदकर काम पूरा नहीं करने का मामला भी उठाया गया।
कलक्ट्रेट सभागार में कैराना सांसद इकरा हसन की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने बलवा और शामली सदर तहसील क्षेत्र में स्वीकृत उपरिगामी पुलों के निर्माण की स्थिति पूछी। उन्होंने शामली से बागपत के खेकड़ा तक दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर गड्ढों का मुद्दा उठाते हुए मरम्मत कार्य में देरी पर सवाल किया।
एनएचएआई बागपत इकाई के अभियंता सत्यम सेठ ने बताया कि बलवा और शामली सदर तहसील के पास बिजली के खंभे हटने के बाद पुलों का निर्माण शुरू होगा। दोनों पुलों को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। गौरीपुर से खेकड़ा तक हाईवे की मरम्मत हो चुकी है और गौरीपुर मोड़ से शामली तक जल्द पेचवर्क कराया जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह के बैठक में नहीं होने पर सांसद ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
कांधला ब्लॉक में प्रशासक विनोद मलिक ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी, समायोजन और नियुक्तियों से जुड़े मामले उठाए। सलमपुर में दो कमरों में 139 बच्चों के पढ़ने की समस्या भी बताई। उन्होंने आयुष्मान योजना के नाम पर अस्पतालों में 40 करोड़ 42 लाख रुपये की गड़बड़ी और धनराशि वसूलकर अल्ट्रासाउंड लाइसेंस जारी करने का आरोप लगाया। डीएम आलोक यादव ने सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार को मामले की जांच के निर्देश दिए।
कांधला-किवाना की जर्जर सड़क का मुद्दा भी उठाया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद इकरा हसन भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, विधायक सदर प्रसन्न चौधरी, कैराना विधायक नाहिद हसन, शामली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जयदेव मलिक, कांधला ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, ऊन ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इकरा हसन बोलीं- विपक्ष में होने के कारण मेरे क्षेत्र के काम नहीं हो रहे
शामली। दिशा की बैठक में सांसद इकरा हसन के क्षेत्र में सड़क, स्कूल और विकास कार्यों के मुद्दे भी छाए रहे। सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्ष में होने के कारण उनके कोटे के कार्य नहीं हो रहे हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह से सवाल किया कि क्या वह भाजपा और रालोद के हैं। अभियंता ने स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नहीं हैं और शासन के निर्देश के अनुसार काम कर रहे हैं।
सांसद ने बताया कि गढ़ी दथेडा से नाई नगला होते हुए थालवा और कैराना से इस्सौपुर खुरगान तक सड़क के लिए शासन से मंजूरी कराई गई है। उन्होंने 800 मीटर सड़क का निर्माण कराने और प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की।
उन्होंने चौसाना और माल्हीपुर में राजकीय इंटर कॉलेज नहीं होने का मुद्दा उठाया। सांसद ने बताया कि ग्रामीण कॉलेज के लिए भूमि देने को तैयार हैं। उन्होंने डीआईओएस और डीएम से राजकीय इंटर कॉलेज का प्रस्ताव तैयार कराने को कहा।
सांसद ने बंतीखेड़ा जूनियर हाईस्कूल और इस्सौपुर खुरगान में गणित व विज्ञान के शिक्षकों की कमी का मामला भी उठाया। चहारदीवारी विहीन प्राथमिक विद्यालयों की सूची डीएम को सौंपी। कैराना के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का मामला भी बैठक में रखा।