फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two children lost their lives in sports

खेल-खेल में चली गई दो बच्चों की जान

Sun, 20 Mar 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two children lost their lives in sports
खेल-खेल में चली गई दो बच्चों की जान
विज्ञापन

शामली/बागपत। खेलते हुए बच्चों पर परिजनों का नजर न रखना भारी पड़ गया और रविवार को दो बच्चों की जान चली गई। शामली के कस्बा चौसाना में छत पर खेल रही एक तीन साल की बच्ची जिया ने छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को पकड़ लिया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। बागपत के गांव कासिमपुर खेड़ी में नलकूप की छत पर खेल रहे दो बच्चों में से एक की पिलर के नीचे दबकर मौत हो गई।
जिया थानाभवन मार्ग पर दलित बस्ती में रहने वाले सोनू की बेटी थी और रविवार सुबह करीब दस बजे छत पर खेल रही थी। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बागपत के गांव कासिमपुर खेड़ी निवासी नगेंद्र अपनी पत्नी के साथ खेतों पर काम कर रहे थे। उनके बेटे बंटी उर्फ निशात (13) और सुशांत नलकूप की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान नलकूप से मोटर निकालने के लिए छत पर लगाया पिलर गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे किसानों व परिजनों ने पिलर हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। तब तक कक्षा छह के छात्र बंटी की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल सुशांत को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed